फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट से अवैध दुकानदार खदेड़े

विज्ञापन
मंडी में इंदिरा मार्केट की छत पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी ने इंदिरा मार्केट पर अवैध तरीके से दुकानें लगाकर सामान बेच रहे प्रवासी और अन्य व्यापारियों पर कार्रवाई की है। वीरवार को इंदिरा मार्केट और सेरी के आसपास रास्तों, बेंचों और सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें लगाने वाले लोगों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

कई लोगों का सामान भी जब्त किया। हालांकि सामान को बाद में लौटा दिया। चेतावनी दी कि वे दोबारा बिना अनुमति सामान नहीं बेचेंगे। होली के चलते प्रवासियों ने इंदिरा मार्केट और अन्य स्थानों पर अपनी दुकानें लगाई थीं। नगर निगम ने सभी को पहले ही आगाह कर दिया था कि वीरवार को कार्रवाई होगी, मगर वे बेखौफ होकर वहां पर बैठे रहे। नगर निगम के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और सभी को खदेड़ा गया।
नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि मनमर्जी से दुकानें लगाने से जहां लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती हैं वहीं, कचरा भी फैलाया जाता है।
विज्ञापन

प्रवासियों को चेताया कि अगर शुक्रवार को फिर बैठे तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन लगातार शहर की बेहतरी के लिए प्रयास कर रहा है। अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें