फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिम्मेदारों ने नैन खोले होते तो बंद नहीं होती शुभम की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। जिम्मेदारों ने नैन खोले होते तो शायद मां-बाप के इकलौते चिराग शुभम की सांसें बंद नहीं होतीं। एक सप्ताह पूर्व डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने एडवाइजरी जारी की थी। इसमें पंचायत प्रधानों, सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया था कि वे पंचायत में बच्चों को खड्डों, नालों में न नहाने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने के बारे में जागरूक करें। अगर इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया होता तो पिहड़ बेढलू पंचायत के करसाल खड्ड में छात्र शुभम नहीं डूबता। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए खड्ड में चला गया था जिसकी बीते सोमवार को डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शुभम का अंतिम संस्कार किया गया। जहां वह डूबा था वहां गहराई करीब 10 फीट थी। शुभम सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद अपनी माता से खेलने का बहाना लगाकर घर से निकला था। माता ने उसे रोका भी था। शुभम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था।
उसकी मौत की खबर जैसे ही गोलवां स्कूल पहुंची तो प्रधानाचार्य अजय राठौर और समस्त स्टाफ गहरे शोक में डूब गए। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुभम के पिता सुरजन बीमार हैं और चलने में असमर्थ हैं, जबकि उसकी माता इंदिरा देवी दिहाड़ी मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करती हैं। परिवार के इकलौते सहारे और भविष्य की उम्मीद शुभम की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


....
उपायुक्त ने एडवाइजरी जारी की थी। घटना के बाद करसाल खड्ड में नहाने पर रोक लगा दी है। वार्ड सदस्यों को भी नजर रखने और अभिभावकों को अलर्ट करने के बारे में कहा गया है। अभिभावकों को भी समझना चाहिए कि वे बच्चों को नहाने के लिए न भेजें।
विज्ञापन

-रेणु देवी, पंचायत प्रधान पिहड़ बेढलू

.....
डीसी मंडी की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर नदी-नालों से दूर रहने का आह्वान किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से जो भी बन पाएगा, वह मदद की जाएगी।
-डॉ. मुकुल शर्मा, कार्यकारी तहसीलदार लडभड़ोल
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें