एवीबीपी के कार्यकर्ता मांगों को लकेर अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में परीक्षा नियंत्रण
मंडी। एबीवीपी ने मंगलवार को अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक को मांगों को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के विभाग संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि यह ज्ञापन नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले हजारों विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए तैयार किया गया।
उन्होंने मांग की कि नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए। नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का शुल्क कम किया जाए। नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा का शुल्क 2500 है, जो कि एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाला विद्यार्थी नहीं दे सकता है। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निर्णय लिया जाए। संवाद