फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने सरकार को चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकाघाट में मांगों को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन सरकाघाट के प्रधान जय किशन ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है।
2016 से वर्तमान में सेवा दे रहे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे कर्मचारियों की भांति पहली 50,000 रुपये की किस्त को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की समस्या हल नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में भी सरकार का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन सरकाघाट के प्रधान जय किशन, उपप्रधान जीवन राम, अमी चंद, महासचिव रणजीत सिंह, प्रेम सागर और सोहनलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें