फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो परिवार के साथ विधानसभा का करेंगे घेराव : पेंशनर

विज्ञापन
सुंदरनगर एचआरटीसी पेंशनरों की मासिक बैठक में देरी से पेंशन अदायगी पर नाराजगी जताते हुए। स्त्
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की सुंदरनगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे अपने परिवारों के साथ हिमाचल विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कर्म सिंह ने सरकार से वर्तमान में पेंशन दो चरणों में डालने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि सभी पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को एक साथ पेंशन जारी की जाए। स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी हिमाचल परिवहन प्रबंधन और प्रदेश सरकार की होगी।
इस मौके पर मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री रूपचंद शर्मा, हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच लक्ष्मण सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शहरी निकाय शिव सिंह सेन, काशीराम शर्मा, प्रताप सिंह बन्याल, दिलीप कुमार, ईश्वर दास, हरिराम सैनी, हुकुमचंद और भीम सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें