फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की संदिग्ध मौत मामले में पति की न्यायिक हिरासत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में महिला ज्योति की संदिग्ध मौत के आरोप में गिरफ्तार पति की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ गई है। सीआईडी की अगुवाई में न्यायालय में पेश करने के उपरांत आरोपी को 14 दिन की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सात सितंबर को ज्योति का शव बरामद होने के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर ज्योति के पति को गिरफ्तार किया था। उसे पहले पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद जब दोबारा न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक सीआईडी क्राइम वीरेंद्र कालिया ने बताया कि आरोपी पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के भेजने के आदेश न्यायालय से मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें