फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में शरारती तत्वों का हुड़दंग मचाते हुए जबरन रंग फैंक कर छात्राओं से की छेड़छाड़

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में हुड़दंगियों को खदेड़ती पुलिस संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। होली उत्सव की आड़ में शरारती तत्वों ने जोगिंद्रनगर बस स्टैंड पर खूब हुड़दंग मचाया। स्कूली और कालेज छात्र-छात्राओं पर जबरन रंग फेंककर छेड़छाड़ भी की। हुड़दंगियों की अश्लील हरकत से कई छात्राएं तो फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवती ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ हुड़दंगी मौके से रफूूचक्कर हो गए। कुछ को पुलिस ने खदेड़ा। बस स्टैंड में हालात पर काबू पाकर पुलिस ने कड़ा पहरा बैठा दिया और सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।
इस दौरान दस युवकों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। हुड़दंगियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पूरे शहर में पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि होली के एक दिन पहले उन्हें जबरन रोक कर उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग फेंका गया। विरोध करने पर डराया-धमकाया गया। वहीं छेड़छाड़ भी की गई। वहीं अनावश्यक बस अड्डे में घूम रहे करीब दस युवकों के नाम कलमबद्ध किए। इस दौरान शहर में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्रामीण और बस अड्डे में निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

होली की आड़ में शरारती तत्वों की टोली दोपहिया वाहनों में शहर में बेखौफ घूमती रही। इस दौरान परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों पर भी रंग फेंक गया। शरारती तत्वों के हुड़दंग से शहर का शांतिपूर्ण माहौल भी तनावपूर्ण रहा। भारी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर उतरा तब जाकर शहर की व्यवस्था पटरी पर लौटी।
रो पड़ी कुछ छात्राएं
बुधवार को जोगिंद्रनगर शहर और बस अड्डे में शरारती तत्वों की अश्लील हरकतों से परेशान होकर युवतियां फूट-फूट कर रो पड़ीं। पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें संदिग्धों की फुटेज मिली है। बस अड्डे में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस ने खंगाला है।
हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं
होली त्योहार में कानून का पालन करें। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। गाड़ी चलाते वक्त यातायात नियमों की पालना जरूर करें। शराब के नशे में धुत्त होकर कोई भी वाहन न चलाएं। किसी तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। जगह जगह पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। जोगिंद्रनगर मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें