फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होगी भर्ती

Tue, 15 Mar 2016 06:36 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
सैलरी भी है शानदार - फोटो : getty images
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। पंजाब की सिक्योरिटी कंपनी खंड वार सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए भर्ती करने जा रही है। खंड वार 21 से 29 मार्च तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। संबंधित खंड के उम्मीदवार तय स्थान में साक्षात्कार दे सकेंगे।
विज्ञापन


 सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसज इंडिया, सरहिंद, जिला फतेहगढ़ की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच, वजन 55 किलोग्राम, लंबाई 168 सेमी, छाती 80-85 सेमी तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार शारीरिक रूप से योग्य होना चाहिए तथा उसका नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

आवेदक का चयन होने पर कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए चयनित उम्मीदवार को 8 हजार से 12 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र लाने होंगे। 21 मार्च को रोजगार कार्यालय गोहर, 22 मार्च को रोजगार कार्यालय सुंदरनगर, 26 मार्च को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी, 28 मार्च को रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर तथा 29 मार्च को रोजगार कार्यालय सरकाघाट में साक्षात्कार होंगे। इधर, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें