जोगिंद्रनगर (मंडी)। होटल रेस्तरां एसोसिएशन जोगिंद्रनगर की बैठक में सरकार से आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई गई। शनिवार को जोगिंद्रनगर में बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान समीर सूद ने की। बैठक में वक्ताओं ने दावा किया कि होटल, ढाबा, रेस्तरां का 78 प्रतिशत कारोबार ठप है। महज 22 प्रतिशत व्यवसाय हो रहा है। इसमें आजीविका कमाना तो दूर, स्टाफ को भुगतान करना भी चुनौती बन गया है।
एसोसिएशन ने मांग उठाई है कि सरकार व्यापारियों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करवाने का मसौदा तैयार करे। चेयरमैन राज शर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग सत्तासीन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है और इस समय कारोबार ठप पड़ा है। ऐसे समय में सरकार छोटे व्यवसायियों की ढाल बन कर मिसाल पेश करे। इस बैठक में यूनियन हित में कार्यकारिणी के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। व्यापारियों के कारोबार की खराब हालत को देखते हुए कार्यकारिणी के 3 साल की समय अवधि में एक बार के लिए जाने वाला सदस्य शुल्क तय करने पर भी विचार किया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य प्यार चंद, अश्वनी सोनी, राजेश कुमार, राजेश पाल, विनोद कुमार, चमन लाल, अजय सूद, नागेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, राजेश अरोड़ा, विजय शर्मा मौजूूद रहे। संवाद
000