फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल की काउंसलिंग को पहुंचे 44 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को पूर्व सैनिकों के आश्रितों की टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के लिए काउंसलिंग की। इसमें 44 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 43 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। इसमें 25 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल के लिए 59 में से 19 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे। काउंसलिंग प्रात: साढे़ 10 बजे से शुरू हुई। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए प्रवेश मिला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग अमरनाथ राणा ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें