फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कनैड में खुलेगा हिमफेड का बिक्री केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के टमाटर उत्पादकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के कनैड में हिमफेड का बिक्री केंद्र खुलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफेड) के चेयरमैन महेश्वर सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में उर्वरक, बीज और कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हिमफेड का बिक्री केंद्र स्थापित किया जाएगा।

वीरवार को कुल्लू दौरे के दौरान कनैड में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कहा कि यह क्षेत्र टमाटर उत्पादन के लिए प्रदेशभर में जाना जाता है। किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे उनकी लागत कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले नरेश चौहान, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम लाल गुडडू, संजय डोगरा, शशिकांत, सहित कांग्रेस पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर निशाना
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं की हितैषी होने का दावा करती है, जबकि उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े संगठन आरएसएस में महिलाओं की भूमिका सीमित रही है। आरोप लगाया कि पिछले 13 वर्षों में पहली बार कोई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो पाया, जिसके लिए भाजपा विपक्ष को जिम्मेदार ठहराकर उसे महिला विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। महिला आरक्षण के मुद्दे की आड़ में सीमांकन (डिलिमिटेशन) से जुड़ा विधेयक प्रभावित हुआ है, लेकिन इसे अलग तरीके से प्रस्तुत कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें