फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: हिमाचल में काम ठप, दिल्ली की दौड़ तेज; सरकार पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का तंज

Wed, 09 Sep 2026 12:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।

सार

धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। जयराम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार चलाने के बजाय मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब चार वर्ष का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार आज भी हिचकोले खा रही है। विकास कार्य प्रभावित हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन




जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार से विकास, बेहतर प्रशासन और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद की थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकताएं प्रदेश की जनता की समस्याओं से हटकर दूसरी ओर दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार चलाने के बजाय मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली के चक्कर काट रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को प्रदेश में रहकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए और विकास कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए, लेकिन उनका अधिक समय दिल्ली में ही बीत रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। आम लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार से प्रदेश के हित में ठोस कदम उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक गतिविधियों के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार को धरातल पर काम करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें