फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में हिम केयर की देनदारी दो करोड़ पहुंची

विज्ञापन
सुंदरनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती गोमती देवी और उसका परिवार स्त्रोत:संवाद - फोटो : घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को हिमकेयर कार्ड की सुविधा नहीं मिल रही है। देनदारी करीब दो करोड़ रुपये पहुंच गई है। इससे अब व्यवस्था चरमरा गई है। गरीब तबके के लोगों को सरकारी स्तर पर भी हिमकेयर की सुविधा न मिलने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती गोमती देवी के बेटे थानेश्वर ने बताया कि मां का इलाज पहले शिमला में करवाया, जहां पर हिमकेयर कार्ड की वजह से सभी सुविधाएं मिलीं। सुंदरनगर सिविल अस्पताल में मां को इलाज के लिए भर्ती किया गया तो हिमकेयर की सुविधाएं नहीं मिल रहीं। इस वजह से अब रोज दो से तीन हजार की दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। रिश्तेदारों से मदद मिलनी बंद हो गई है। मां के इलाज की चिंता के साथ परिवार का भरण पोषण करना अब बहुत मुश्किल हो गया है।
उधर, सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएसओ डाॅ. जितेंद्र रूड़की ने कहा कि सुंदरनगर सिविल अस्पताल की हिम केयर की दो साल की देनदारी दो करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। सिविल सप्लाई दवाई की देनदारी 70 से 80 लाख रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें