फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहले हुए बेघर, नए मकान बनाए तो रास्ता बंद कर किया ‘कैद’

विज्ञापन
फोरलेन के लिए लगाई गई दीवार, इससे ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन
पधर (मंडी)। नारला से मंडी के बीच चल रहे फोरलेन के निर्माण में कुन्नू पंचायत के भटेहड़ के बाशिंदे बेघर हो गए। उनके मकान फोरलेन की जद में आ गए। अब ग्रामीणों ने नए मकान बनाए तो सड़क तक पहुंचने वाले रास्ते को फोरलेन निर्माता कंपनी ने बंद कर दिया। इसके लिए 15 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार लगा दी। ऐसे में प्रभावित अब ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन भी ऐसे परिवारों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

महिला मरीज विमला देवी ने बताया कि रास्ते बंद होने से अस्पताल जाना भी मुश्किल हो गया है। कंपनी ने घर के आगे 15 मीटर ऊंची दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है। गांव के लोगों को सड़क तक आने के लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ भी गुस्सा फूटा है।
पंचायत प्रधान पमिंद्रा देवी, उपप्रधान अविनाश कटोच और वार्ड सदस्य विक्रांत ठाकुर ने गांव का मौका कर एसडीएम पधर को रास्ते को तत्काल बहाल करने का प्रस्ताव भेजा है। विमला देवी, मस्त राम, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, मदन गोपाल, जय चंद ने कहा कि निर्माणाधीन कंपनी से लोग रोजाना रास्ते की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने घरों को तोड़ने के लिए दो महीने का कम समय दिया। ऐसे में देरी हुई तो एसडीएम पधर ने पुलिस और अन्य दलबल को भेजकर घरों की लाइटें बंद करवाकर मकान छोड़ने के लिए धमकाया। आज वह आधे अधूरे मकान में रहने को विवश हैं। अब घरों के रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रभावित लोगों ने उपायुक्त मंडी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


.....
रास्ता बहाल करने के लिए पंचायत का प्रस्ताव आया है। संबंधित फोरलेन कंपनी के निदेशक को रास्ते को शीघ्र बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
-सुरजीत सिंह ठाकुर, एसडीएम पधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें