सुंदरनगर-मलोह सड़क पर हरिपुर के निकट धंसा हाईवा।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-मलोह सड़क पर मंगलवार शाम को हरिपुर के निकट हाईवा (वाहन) सड़क धंसने से फंस गया। इसके कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा के धंसने का कारण वहां पर बिछाई जा रही सीवरेज लाइन है। जेसीबी से हाईवा को निकाला गया लेकिन दो घंटे तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल करवाया है। संवाद