फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहाड़ी धंसने से पाड़छू के पास उच्चमार्ग बंद

विज्ञापन
अटारी लेह निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पाड़छु के पहाड़ी धसने से बंद पडी सड़क। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। अटारी-लेह निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पिछले दो दिन से पाड़छू के पास पहाड़ी धंसने से बंद पड़ा है। सभी तरह के वाहनों की आवाजाही हुक्कल बर्नोटा मार्ग, जंझिल रोपड़ी मार्ग या फिर टिहरा-अवाहदेवी मार्ग से की जा रही है। इस कारण 40 मिनट के सफर को चार से पांच घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य हमीरपुर से सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली तक चार वर्षों से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनदेखी और कार्य कर रही कंपनी की मनमानी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि बारिश के कारण पाड़छू के पास पहाड़ी दरकी है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही को वाया डवारडू किया है। यह सड़क मार्ग भी थोड़ा तंग है। पुलिस को गश्त के लिए कहा गया है ताकि जाम की समस्या न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें