फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस के कटान पर प्रतिबंध रोजी रोटी पर प्रहार : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेरचौक भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आए दिन बिना सोच विचार किए जनविरोधी निर्णय ले रही है। बांस के कटान पर प्रतिबंध ने बल्ह समेत अन्य उपमंडल के किसानों की समस्या बढ़ा दी है। टमाटर की फसल के लिए बांस बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

टमाटर की पौध को सहारे के लिए बांस का उपयोग किया जाता है। टमाटर की खेती के मामले में बल्हघाटी अग्रणी है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को बांस नहीं मिल पा रहा है। बल्ह में तैयार टमाटर की उत्तरी भारत पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान तक आपूर्ति की जाती है।
पिछले साल भी 50 से अधिक किसानों ने एक करोड़ से अधिक के टमाटर का कारोबार किया था। कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के खासमखास लोग भी सरकार के इस निर्णय पर चुप बैठे हैं। सरकार किसानों के हित के देखते हुए बांस के कटान पर लगे प्रतिबंध को जल्दी हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें