फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 25 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार से बहाल होगा चमड़ा मोड़ पर हाईवे

विज्ञापन
एनएच 154 पर कोटरोपी के पास चमड़ा मोड़ पर सुरक्षा दीवार की खोदाई में जुटी मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
15 से 20 दिन में सड़क बहाल करने का दावा, नींव की खोदाई का काम जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। चमड़ा मोड़ कोटरोपी के पास भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों के लिए बाधित मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे-154 को बहाल करने के लिए एनएचएआई ने काम तेज कर दिया है। यहां सड़क को सुरक्षित तरीके से बहाल करने के लिए करीब 25 मीटर लंबी और 25 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके लिए नींव खोदने का काम जारी है। नींव का काम पूरा होने के बाद दीवार खड़ी करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मंगलवार को हाईवे इंजीनियरों ने मौके की पैमाइश कर सुरक्षा दीवार के निर्माण का प्रारूप तैयार किया। करीब 25 मीटर नीचे तक नींव की खोदाई की जा रही है और अब यहां पक्की जमीन मिल गई है। इससे दीवार के निर्माण में आसानी होगी। सुरक्षा दीवार को पक्की कंकरीट और केट वायर की मदद से मजबूत किया जाएगा। धंसी सड़क के पीछे की पहाड़ी पत्थरीली है और उसके ऊपरी हिस्से से लगातार स्लाइडिंग हो रही है। ऐसे में पहाड़ी को काटकर सड़क बहाल करने की योजना पर काम आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित गिल ने बताया कि हाईवे को बहाल करने का काम लगातार जारी है। एनएच को पूरी तरह बहाल करने में करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
बारिश ने बढ़ाई इंजीनियरों की चिंता
खराब मौसम के बीच काम कर रहे साइट इंजीनियरों की चिंता लगातार बढ़ रही है। शेष बची सड़क को और धंसने से बचाने के लिए तिरपाल लगाए गए हैं। साथ ही हाइवे पर बहने वाले पानी का रुख भी मोड़ा गया है। हाईवे बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद रखा गया है और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें