फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडी-कांगड़ा सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घट्टा चैकपोस्ट पर बढ़ी सतर्कता, होटलों की जांच
विज्ञापन

सीसीटीवी से रखी जा रही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंडी और कांगड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। घट्टा क्षेत्र में दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जोगिंद्रनगर थाना के तहत घट्टा चौकी पर हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

बैजनाथ पुलिस की टीमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच कर रही हैं। वहीं, होटलों, सराय और होम-स्टे में ठहरने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार और शुक्रवार देर रात तक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई और चालकों से गंतव्य की जानकारी ली गई। सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों से भी संवाद किया जा रहा है। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी रणजीत सिंह और डीएसपी बैजनाथ संदीप कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें