फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: परिवहन निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में परिवहन निगम के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कर्मचारियों को एचआईवी एड्स के बचाव की जानकारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित पोषण तथा संक्रामक रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन

नागरिक चिकित्सालय सरकाघाट एवं हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से शुक्रवार को बस अड्डा सरकाघाट में कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया।
शिविर में एचआरटीसी कर्मचारियों सहित लगभग 80 लोगों की एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिफिलिस, रक्तचाप तथा शुगर की निशुल्क जांच की। आईसीटीसी काउंसलर सोनू कुमार ने कहा कि एचआईवी, एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिसके मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त का चढ़ाया जाना तथा नशे की पूर्ति के लिए एक ही सीरिंज का उपयोग करना है। एचआईवी के प्रति जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें