मंडी। नागरिक सभा मंडी ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। सभा के अध्यक्ष हरीश वैद्य की अगुवाई में पांच सदस्य, 10 कार्यकारिणी सदस्य और 15 वार्ड संयोजक बनाए गए। इसमें हरीश वैद्य और नीलम वैद्य को अध्यक्ष चुना गया। नरेश धीमान, चंपा शर्मा उपाध्यक्ष, भारत भूषण कपूर महासचिव, अनिल गुप्ता सचिव, शमशेर मिन्हास व नरेंद्र कपूर संयुक्त सचिव बनाया।
चंद्र प्रकाश संगठन सचिव, प्रकाश शर्मा प्रचार सचिव, रघुवीर मल्होत्रा कोषाध्यक्ष, सीएम शर्मा लेखा परीक्षक, सुरेंद्र पाल स्थायी सदस्य चुने गए। विशेषज्ञ सदस्यों में टीएल वैद्य, पीसी बिष्ट, ओपी कपूर, रविकांत, डॉॅ ओम राज शर्मा को चुना गया। कार्यकारी सदस्यों में सुरेश वैद्य, मोहिंद्र मल्होत्रा, प्रकाश चंद, आदेश वैद्य, अनुपमा सिंह, डॉॅ. रेनू बहल, चंद्र शेखर, रणपत राणा, नवीन बहल को चुना गया।
वार्ड संयोजक के लिए धीरज टंडन, उदय मल्होत्रा, अशोक शर्मा, नेत्र लाल, रमेश सैणी, दतेंद्र कपूर, अवनिंद्र सिंह, गिरीश कपूर, एमएल शर्मा, आरके शर्मा, दीनानाथ सैणी, गुरदीप सिंह, हरिचरण सिंह, अनिल सेन, अंशुल मल्होत्रा सहित अन्य लोगों को चुना गया।