फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यापारियों को दी जीएसटी दरों में कटौती की जानकारी

विज्ञापन
धर्मपुर में व्यापारियों को जीएसटी की दरों में कटौती के बारे में जानकारी देते युवा मोर्चा के पदा
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। स्थानीय बाजार में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया। इसमें स्थानीय व्यापारियों को केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में कम की गई जीएसटी की दरों की जानकारी दी गई। व्यापार मंडल सदस्य मुनीष ठाकुर ने कहा कि जीएसटी दरों में यह कटौती छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे पैकेज्ड खाद्य सामग्री, घरेलू उपकरण, परिधान और सेवा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर कर दरों में कमी की गई है। महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से बाजार में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और उपभोक्ताओं को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
जीएसटी दरों में कमी से वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आएगी, जिससे बिक्री में वृद्धि की संभावना है। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नेकराम, अनिल ठाकुर, मुकेश लखनपाल, प्रदीप कुमार, मुनीष कुमार, वरदान ठाकुर, अमर सिंह, सतीश कुमार, विशाल कुमार इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें