फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हराबाग स्कूल की मान्यता खो-खो में खेलेंगी नेशनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग की मान्यता ठाकुर एक वर्ष में दो बार नेशनल खेलेंगी। मान्यता ठाकुर का 16 जनवरी से 21 जनवरी तक राजस्थान के पटेल स्टेडियम में होने वाली अंडर-14 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मान्यता ठाकुर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले सोलन जिला के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक कोचिंग कैंप में हिस्सा लेकर खो-खो खेल की बारीकियां सीखेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मान्यता ठाकुर 1 से 4 दिसंबर तक इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्य निधि शर्मा, शारीरिक शिक्षक परस राम ने मान्यता ठाकुर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें