फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हैंडबाल स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता जागृति का स्वागत

विज्ञापन
सुंदरनगर में उत्तराखंड में हुई 38वीं राष्ट्रीय खेल की हैंडबाल स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता जागृ
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय हैंडबाल स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता हिमाचल प्रदेश टीम की सदस्य रही जागृति ठाकुर का सुंदरनगर पहुंचने पर एसडीएम अमर नेगी ने स्वागत किया। इस मौके पर बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी भी उपस्थित रहीं। सुंदरनगर हैंडबाल सेंटर में कोच अशोक गौतम के सानिध्य में हैंडबाल खेल के गुर सीखने वाली जागृति तीन बार सीनियर नेशनल, दो अंतर विश्वविद्यालय और दो जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय हैंडबाल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की टीम ने सभी मैचों में जीत प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रदेश के कई होनहार खिलाड़ी खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूरी बनाते हुए खेलों के माध्यम से स्वयं को संवारे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विवि के शारीरिक शिक्षक डाॅ. अनिल कुमार और विवि हैंडबाल शिविर में भाग ले रही टीम की खिलाड़ी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें