फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल को हाथ धोने का स्टेशन किया दान

Thu, 13 Apr 2023 05:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर के पड्डल स्थित प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए रोटरी क्लब द्वारा भेंट किया गया
विज्ञापन
मंडी। रोटरी क्लब मंडी ने प्राइमरी स्कूल पड्डल के विद्यार्थियों के लिए 12 नलकों वाला हाथ धोने का स्टेशन भेंट किया। इससे करीब 100 विद्यार्थी एवं शिक्षकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

रोटरी की ओर से स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए वर्ष भर का हाथ धोने का साबुन भी दिया गया। रोटरी क्लब के प्रधान अरुणा कपूर ने बताया कि रोटरी वर्षों से जिला के विभिन्न स्कूलों में हाथ धोने के स्टेशन भेंट कर चुका है। रोटरी सचिव सुदर्शन कौर ने कहा कि स्कूल प्रशासन की तरफ से रोटरी क्लब से सकूल में एक पानी की टंकी लगवाने का भी आग्रह भी किया है। इसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। मुख्य अध्यापिका चंद्रावती ने इसके लिए रोटरी क्लब का आभार जताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मंडी की तरफ से धर्मेंद्र राणा, नलिन कपूर, कुशाल ठाकुर, मनोहर लाल गुप्ता, मीना ठाकुर, लता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें