सुंदरनगर (मंडी)। राज्य नारकोटिक्स टीम ने सुंदरनगर बीएसएल थाना क्षेत्र के घीड़ी में एक व्यक्ति के कब्जे से 678 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार स्टेट नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि घीड़ी क्षेत्र का 51 वर्षीय धनेश्वर कुमार पिछले लंबे समय से चरस का कारोबार करता है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी तो उसके कब्जे से 678 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जांच की जा रही है। संवाद