फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सेब, गुठलीदार फलों को नुकसान

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बारिश के दौरान अंधेरा छाने से चालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी में सोमवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत ब्रयोगी के छवाच, भमार चरटी, धनीशर, जनेहड़, रूहमणी, कल्याजू और गागण में सेब और गुठलीदार फलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सेब, मटर और अन्य स्टोन फ्रूट को नुकसान पहुंचा है। सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। देखते ही देखते ओलों की बरसात होने लगी। करीब 5 से 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। सेब को बचाने के लिए नेट लगाए थे, उन्हें भी नुकसान पहुंचा है।
बीडीसी सदस्य बिहारी लाल, मोहर सिंह, इंद्र सिंह, तुले राम, धर्मचंद आदि ने कहा कि ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। बागवानी विभाग के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गीतेश कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें