फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में उल्टी दस्त के 20 और रोगी भर्ती

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल के शिशु वार्ड में दाखिल उल्टी, दस्त के मरीज। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में डायरिया के रोगी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को 20 लोगों को उल्टी, दस्त के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज दाखिल करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने डायरिया के अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक बुला ली है। अस्पताल में करीब 80 लोग उल्टी, दस्त और तेज बुखार के चलते भर्ती हैं। लडभड़ोल अस्पताल में भी सामान्य ओपीडी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को सतर्क रहने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के सैंपल लेने के आदेश भी प्रशासन ने जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्पताल में दवा का भंडारण पर्याप्त है।
विज्ञापन

ओआरएस के घोल पर्याप्त मात्रा में अस्पताल में पहुंचा दिए गए हैं। जोगिंद्रनगर के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन कौंडल ने बताया कि अस्पताल में दाखिल उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों को देखते हुए अस्पताल के केएमसी और सर्जिकल वार्ड में भी बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें