फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित बकाया राशि जारी करे सरकार : नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
डडौर में हिम-आंचल पेंशनर संघ बल्ह खंड इकाई ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिम आंचल पेंशनर संघ बल्ह खंड इकाई की बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में हुई। महासचिव जय राम नायक ने सदस्यों को खंड में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

संघ ने पेंशन संशोधन पर मिलने वाली बकाया ग्रेच्युटी, लीव-इन कैशमेंट, कम्युटेशन की राशि और महंगाई भत्ते की दो किस्तों के एरियर का भुगतान न करने पर सरकार के प्रति रोष जताया। मांग दोहराई कि पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभ एकमुश्त दिए जाएं। चिकित्सा बिलों के लिए सरकार से पर्याप्त बजट जारी करने और चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई। बैठक में पेंशनर दिवस समारोह में शामिल होने की चर्चा की। सदस्यता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। इस दौरान देव राज, तेज सिंह चौधरी, लुद्दर दत्त शर्मा, खेम चंद, मेघ सिंह चौधरी, मुरलीधर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें