फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरस तस्करी के मुख्य आरोपी समेत तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल कॉलोनी पुलिस की ओर से बरामद 4.702 किलोग्राम चरस मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े आरोपी चमन लाल से पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में सब जेल मंडी भेज दिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी पंजाब का राकेश कुमार भी शामिल है।
विज्ञापन

आरोपियों के तार अंतरराज्यीय स्तर पर चरस का धंधा करने वाले नेटवर्क के साथ जुड़े हुए पाए हैं। आरोपी चमन लाल चरस को लेकर पंजाब जा रहा था। इसमें किंगपिन राकेश कुमार उर्फ आरके है। पंजाब के जिला लुधियाना के खन्ना का रहने वाला राकेश कुमार इतना शातिर है कि औट से एचआरटीसी की बस में बैठने के बाद अलग-अलग टिकट लिए थे।
आरके ने आरोपी चमन लाल का रोपड़ और अपना टिकट खरड़ का कटवाया था। राकेश कुमार ने चरस से भरे ट्राली बैग को चमन लाल के पास देकर किसी के पूछे जाने पर इसे अपना बताने के लिए कहा था। जब पुलिस आरोपी चमन लाल की चैकिंग कर रही थी तो राकेश कुमार भी उसी बस में मौजूद था। चरस की खेप को आरोपी राकेश कुमार ने ढाले राम निवासी गांव ढांगसी तहसील औट जिला मंडी से एक लाख 75 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

आरोपी राकेश कुमार और ढाले राम भी आपस में दोस्त हैं। चरस की डिलीवरी लेने राकेश कुमार और चमन लाल मंडी जिले के टकोली आए थे, लेकिन पंजाब वापसी के दौरान आरोपी चमन लाल को पुलिस टीम ने सुंदरनगर में 4.702 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने 4.702 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी चमन लाल से गहन पूछताछ अमल में लाई है। मामले में पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को पंजाब के खन्ना और दो आरोपियों को मंडी जिले के औट से गिरफ्तार किया गया। चारों अब आरोपी न्यायिक हिरासत में बंद है और पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें