फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनौण नहीं होगी मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, अभिभावकों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनौण का अस्तित्व बरकरार रहेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। करीब 42 वर्ष पुराने इस विद्यालय को पिछले महीने 10 जून को चार किलोमीटर दूर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार में मर्ज कर दिया गया था। इस निर्णय का स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने विरोध किया था। अब नए आदेश के बाद विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई के लिए चार किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हरमन का कहना है कि इस आदेश से अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के बच्चों को भी बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में विद्यालय में छह विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब हमारा उद्देश्य स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है, ताकि इस पुराने विद्यालय का अस्तित्व लंबे समय तक बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियों के बाद बनौण स्कूल में ही लगेंगी कक्षाएं
विद्यालय का दूसरे स्कूल में किया गया विलय रद्द करने के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं पहले की तरह राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनौण में ही संचालित की जाएंगी। — डॉ. सुनील, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें