फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की स्वच्छता से होती है भगवान की प्राप्ति : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सदगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को संत निरंकारी मिशन बलद्वाड़ा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। मिशन की भांबला, लोअर बरोट तथा बलद्वाड़ा निरंकारी शाखाओं के श्रद्धालुओं ने श्रमदान किया। इस दौरान सत्संग का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मिशन के अनुयायी अशोक भाटिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु महिमा का बखान करते हुए हरदेव महाराज की शिक्षाओं को संस्कार के रूप में संजोए रखने के बारे में श्रद्धालुओं से आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गुरु का सत्कार, भगवान की भक्ति तभी मान्य होती है जब हमारे मन में निंदा, नफरत, धर्म-जाति, ऊंच-नीच और अमीर- गरीब का भेद नहीं होगा। इस लिए मन को साफ रखना चाहिए। कहा कि अस्पताल, बावड़ी, पेयजल स्रोत आदि को साफ-सुथरा रखें। पेड़ लगाएं, श्रमदान से प्रकृति को स्वच्छ बनाएं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भांबला, लोअर बरोट और बलद्वाड़ा बाजार सहित प्राकृतिक जल स्रोतों तथा नालियों को साफ किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें