फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटासनी-बरोट मार्ग 13 घंटे के बाद हुआ बहाल

विज्ञापन
मंडी-मनाली मार्ग पर हणोगी के पास पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इस दौरान लंबी वाहनों की लंब? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पधर क्षेत्र में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। घटासनी-बरोट राजमार्ग मंगलवार रात को भारी बारिश से जगह-जगह पर भूस्खलन होने से बंद हो गया है। देवता ढांक के पास हुए भूस्खलन को हटाने के लिए विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

देर रात करीब बारह बजे से बंद मार्ग को एक एलएनटी और नौ जेसीबी मशीनें लगा कर बुधवार करीब एक बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। 13 घंटे से अधिक समय तक बंद रहे राजमार्ग में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बुधवार को ड्यूटी के लिए सरकारी कार्यालय पहुंचने के लिए कर्मचारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
उधर कोटरोपी-चुक्कू-खजरी मार्ग दो जगह भूस्खलन के कारण बंद हो गया। रझौण और देवधार के पास मलबा सड़क पर आ गया। छोटे बड़े वाहनों समेत निगम की बस फंस गई।
लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर करीब 12 बजे बंद मार्ग को बहाल किया। पधर-बल्ह वाया डायनापर्क मार्ग भी जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन से बंद रहा। कुन्नू-कुफरी और पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग में भी थोड़ी देर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें