फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के लिए करवाएं पंजीकरण : सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बैच आधार पर स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरा जाना है। पदों को भरने के लिए निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी रोजगार कार्यालयों को निर्धारित बैच आधार पर मांग पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी के 12 पदों के लिए बैच दिसंबर 2010, सामान्य ईडब्ल्यूएस के 3 पदों के लिए बैच दिसंबर 2012, अनुसूचित जाति के 4 पदों के लिए बैच जून 2011, अनुसूचित जाति बीपीएल के एक पद के लिए बैच दिसंबर 2016, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित श्रेणी के एक पद के लिए बैच दिसंबर 2017 तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 पदों के लिए बैच दिसंबर 2012, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल श्रेणी के एक पद के लिए बैच दिसंबर 2014 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के एक पद के लिए बैच दिसंबर 2015 तक के उम्मीदवार पात्र होंगे।
उपरोजगार कार्यालय प्रभारी जोगिंद्रनगर सुमित ने बताया कि स्टाफ नर्स के पदों के लिए पात्र आवेदक आगामी 12 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवाने में किसी तरह की असुविधा होती है या फिर इन पदों के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करनी है तो उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें