फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसवीएम जोगिंद्रनगर के मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर (एसवीएम) उच्च विद्यालय बालकरूपी में सालाना पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को मनाया गया। इसमें भाजपा के संगठन मंत्री अजय जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर होनहारों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि मौजूद डाॅ. लेखा शर्मा ने सनातन धर्म की मजबूती के लिए अपनी बात रखी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन कुमार, मुख्य वक्ता सरस्वती नंदन और प्रबंधक अश्वनी सूद ने मुख्यातिथि और अन्य को सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देश की संस्कृति, वंदना, योग और संस्कृत नाटी के अलावा समूह गान, देश भक्ति के नृत्य पेश कर समां बांधा। समारोह में वंशिका, रोहन, नंदनी, स्नेहा, अर्पिता आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक रमेश बंटा, अजय सकलानी, राजीव सूद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें