फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के कौशल में जेम ने लाया निखार : उमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एनटीपीसी कोल डैम में मंगलवार को जेम (गर्ल एंपावरमेंट मिशन) 2025 का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एनटीपीसी कोल डैम के मानव संसाधन प्रमुख उमेश शर्मा ने शिरकत की। अभियान में परियोजना प्रभावित चार जिलों मंडी, बिलासपुर, सोलन और शिमला के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छह साल से 12 साल की 47 बच्चियों को बरसात की छुट्टियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न गतिविधियां करवाकर उनके कौशल में निखार लाया गया। करीब एक माह के अंतराल में कई बदलाव देखे गए। पहले दिन मंच पर न बोल पाने वाली छात्राएं अब मंच संचालन कर रही हैं। यह सत्र 12 जुलाई से पांच अगस्त तक चला। बच्चियों ने अपने अनुभवों को भी साझा करते हुए कहा कि कैंप में उन्होंने बहुत चीजें सीखी हैं। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर अंजुला अग्रवाल ने बताया कि पिछले पांच सालों में करीब तीन सौ से ज्यादा लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए एनटीपीसी ने प्रयास किया है। इस मौके पर एनटीपीसी परियोजना प्राची छाबड़ा, श्वेता, एकता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें