फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बागवानों को 130 से 180 तक मिलेगा सेब का पौधा

विज्ञापन
कोटली उपमंडल के समराहन में स्थित बागवानी विभाग के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्र मेंलहराते
विज्ञापन
मंडी। फलदार पौधे लगाने की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो जाएगी। इस बार सेब का प्रति पौधा बागवानों को 130 से 180 रुपये तक मिलेगा। विभाग की नर्सरियों में पौधे लहलहाने शुरू हो गए हैं। बागवानी विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए नर्सरियों से शीतकालीन ऋतु में लगाए जाने वाले फलों के पौधों के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

नाशपाती और स्टोन फ्रूट के पौधों के 75 रुपये, अनार 75 रुपये, प्लम का पौधा 80 रुपये में मिलेगा। विभाग के पास ग्राफ्टेड पौधे 55 हजार और रूट स्टाक के 1,05,961 पौधे मौजूद हैं। संबंधित ब्लाॅक में इन्हें बेचने संबंधी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर सेब के सीडिंग रूट 130 रुपये, ऑन सीडिंग रूट 180 रुपये रहेगा।
इसी तरह बेहतर किस्म के सीडिंग रूट 140 रुपये में मिलेगा। पौमे और स्टोन फ्रूट 75 रुपये पौधा, चैरी 120, खुमानी 90 रुपये, अखरोट 150, पिकन नट 140 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा जापानी फल का पौधा 120 रुपये, नैकट्रीन 90 रुपये प्रति पौधा मिलेगा। नाशपाती के सीडिंग रूट 80 और कलोन रूट का 120 रुपये में पौधा मिलेगा। प्लम के 80 और 100 रुपये, अनार 75 रुपये, जैतून का 50 रुपये और कीवी का पौधा 130 रुपये में मिलेगा। बाजार में इन पौधों की कीमत 400 से 800 रुपये तक है। विभाग का कहना है कि अगर पौधों का स्टॉक खत्म हो जाता है तो बागवानों को निजी नर्सरियों से भी पौधे दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

नौणी विवि की ओर से कुछ पौधे अन्य देशों से लाए गए हैं, जो भी बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें आडू के 366, प्लम के 685 और नैकट्रीन (आड़ू की नई किस्म) के पौधे शामिल हैं। विभाग की नर्सरियों की बात करें तो रूट स्टाक में समराहन में 21000 सेब के पौधे, 177 प्लम, हराबाग में 2978 सेब, जंजैहली में 7000, नहलस में 51226, किंगस में 17080 और झामर में 548 सेब के पौधे हैं।
........

कोट्स रूट और क्राफ्ट स्टाक विभाग ने अपनी नर्सरियों में तैयार किया है। दो लाख से अधिक पौधे मौजूद हैं। अभी बिक्री कम हो रही है लेकिन दिसंबर में बारिश के बाद इसमें तेजी आएगी। अगर पौधों का स्टॉक कम पड़ता है तो निजी नर्सरियों से भी बागवानों को पौधे दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डाॅ. संजय गुप्ता, उपनिदेशक, वागवानी विभाग मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें