फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर पंचायत करसोग में 15 से डोर-टू-डोर उठेगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग में 15 मार्च से सभी सात वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाया जाएगा। इसे लेकर नगर पंचायत ने कचरा प्रबंधन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक संयंत्र स्थापित किए हैं।
स्वच्छ शहर स्वच्छ नगर पंचायत सप्ताह के तहत सोमवार को वार्ड नंबर छह में स्वच्छता अभियान के दौरान यह बात अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कही। उनकी अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता शिविर के दौरान नगर पंचायत पार्षदों, सफाई मित्रों और कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को गीले और सूखे कचरे को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल, मनोनीत सदस्य उत्तम चंद चौहान, मनोज गुप्ता, सचिव नगर पंचायत बलदेव सिंह ठाकुर, वन मंडल खंड अधिकारी कृष्ण बाग नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें