फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 6.50 करोड़ से बनी गलू-भटवाड़ सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टारिंग न होने से जगह-जगह बने गड्ढे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ है निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। गलू-भटवाड़ सड़क मात्र दो साल में ही बदहाल हो गई है। सड़क पर टारिंग न होने से सड़क ही हालत खस्ता हो गई है। कई जगहों गड्ढे पड़ने से यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 6.50 करोड़ रुपये से 8.500 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। अब इसकी टारिंग को लेकर बजट का अभाव बाधा बन गया है।
करीब दो करोड़ रुपये सड़क की टारिंग पर खर्च होने हैं, लेकिन मामला अभी भी औपचारिकताओं में उलझा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र घरोण, भटवाड़, बनेहड़ और कुफरू के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए इस सड़क का निर्माण कार्य दो साल पहले पूरा कर लिया गया था। अब इसमें टारिंग न होने से इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। टारिंग के बिना सड़क पर जब वाहन गुजरते हैं तो धूल का गुब्बार भी वाहन चालकों के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूल से ग्रामीण परेशान हैं। गलू भटवाड़ 8.5 किलोमीटर सड़क पर टारिंग न होने से सड़क के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा चुका है। क्योंकि मानूसन सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बारिश के दौरान इस सड़क पर बिछा कंकरीट भी पानी के तेज बहाव से बह सकता है। सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर जेपी नायक ने कहा कि गलू भटवाड़ 8.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस पर टारिंग का कार्य भी जल्द शुरू होगा। अनुमानित दो करोड़ के बजट की मांग लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क की टारिंग का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें