फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर साल आग से करोड़ों की तबाही, नहीं मिला फायर सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। गर्मी के मौसम में उपमंडल जोगिंद्रनगर में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बाद अब दमकल चौकी को फायर सब स्टेशन बनाने की मांग फिर से जोर पकड़ने लग पड़ी है। मंडी जिला के गोहर, धर्मपुर और थुनाग में फायर सब स्टेशन की सौगात कई साल पहले मिल चुकी है, लेकिन जोगिंद्रनगर शहर में करीब 12 साल पहले स्थापित दमकल चौकी को फायर सब स्टेशन का दर्जा न मिल पाया है।
विज्ञापन

एक फायर टेंडर के हवाले दमकल चौकी में हर साल करोड़ों रुपये की संपत्ति आग की घटनाओं में राख हो जा रही है। वहीं, लडभड़ोल क्षेत्र में दमकल चौकी भी नहीं है । अचानक आग लग जाने पर जोगिंद्रनगर और बैजनाथ से दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही लाखों करोड़ाें का नुकसान हो जा रहा है।
दमकल चौकी के प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि उपमंडल जोगिंद्रनगर में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए फायर सब स्टेशन की मांग क्षेत्रवासियों ने की है। बताया कि इसके लिए वह दमकल विभाग के उच्चाधिकारियों से भी पत्राचार करेंगे। इस बारे में कमांडेट दमकल विभाग जिला मंडी भूपेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि दमकल चौकी जोगिंद्रनगर को फायर सब स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए दमकल विभाग के उच्चाधिकारियों से सैंद्धातिक मंजूरी हासिल करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें