फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौंतड़ा में अब छह माह तक सुरक्षित रहेंगे फल-सब्जियां

Tue, 28 Oct 2025 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चौंतड़ा में जाइका प्रोजेक्ट के कोल्ड स्टोर में पहुंची नींबू की फसल। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। अब जोगिंद्रनगर क्षेत्र के किसानों को अपनी फल और सब्जियों के भंडारण को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जापान इंटरनेशनल कार्पोरेशन एजेंसी (जाइका) की देखरेख में चौंतड़ा में करीब 500 क्विंटल क्षमता वाला कोल्ड स्टोर तैयार हो गया है। इसमें किसान अपनी उपज को पांच से छह माह तक सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को इस कोल्ड स्टोर में बल्ह क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान के 10 क्विंटल नींबू का भंडारण किया गया। अब हर सीजन में पैदा होने वाली फल और सब्जियों को किसान ऑफ सीजन तक सुरक्षित रख पाएंगे। पहले किसानों को सीजन के दौरान बाजार में कम दाम मिलने से घाटा झेलना पड़ता था, लेकिन अब वे अपनी उपज को ऑफ सीजन में बेचकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अलावा आपदा या सड़क बंद होने की स्थिति में फसल खराब होने का खतरा भी कम रहेगा। क्षेत्र के भडयाड़ा, डोहग, समखेतर, बल्ह, बैला, चतरनाला में किसानों को जाइका प्रोजेक्ट के तहत उन्नत खेतीबाड़ी के लिए प्रशिक्षित किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत उन्हें विशेष अनुदा मिल रहा है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल में जाइका प्रोजेक्ट के तहत आरक्षित करीब 300 बीघा भूमि पर 250 किसान परिवार टमाटर, मटर, मूली, आलू, धनिया, पालक और शलगम की खेती कर रहे हैं। परियोजना के तहत किसानों को उन्नत खेती तकनीकों का प्रशिक्षण और विशेष अनुदान भी दिया जा रहा है।
अब किसानों की उन्नत फसलों को कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखने का प्रावधान शुरू हो गया है। इससे किसानों को ऑफ सीजन में बेहतर दाम प्राप्त होंगे और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी। -अश्वनी, खंड परियोजना अधिकारी, जाइका प्रोजेक्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें