फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महंगे ईंधन से रसोई से लेकर बाजार तक सब कुछ होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल से रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी
विज्ञापन

माल भाड़ा, टैक्सी किराया और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका, मध्य वर्ग पर बढ़ेगा बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से परिवहन, व्यापार और खाद्य वस्तुओं की लागत में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। माल भाड़ा महंगा होने से सीमेंट, सरिया, फल-सब्जी तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों और मध्य वर्गीय परिवारों पर पड़ने की संभावना है।

मंडी जिले में हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 97.52 रुपये और डीजल 89.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-मंडी ट्रांसपोर्ट कंपनी सुंदरनगर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि डीजल महंगा होने से परिवहन कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रकों के माध्यम से माल ढुलाई करने वाले वाहकों के भाड़े में बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। फिलहाल कंपनी ने नए रेट लागू नहीं किए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।
बॉक्स
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मंडी जिले में फिलहाल खाद्य वस्तुओं के दाम सामान्य बने हुए हैं। व्यापारियों के पास पुराना स्टॉक मौजूद है, जिसे पुरानी दरों पर ही बेचा जा रहा है। नया स्टॉक आने के बाद दैनिक जरूरत की वस्तुओं सहित अन्य उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है। -राजेश महेंद्रू, प्रधान, व्यापार मंडल मंडी

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ना तय है, जिसका असर वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा। फिलहाल बाजार में ऐसी स्थिति नहीं बनी है। -हरमीत सिंह बिट्टू, प्रधान, थोक अनाज-करियाना विक्रेता संघ मंडी
विज्ञापन

छह माह में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। इससे ऑटो, टैक्सी सहित परिवहन कारोबार से जुड़े लोग प्रभावित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मंडी शहर के टैक्सी और ऑटो चालक आपसी चर्चा कर किराया बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। -संजय कुमार, प्रधान, सिद्धकाली टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, सेरी मंच मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें