फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठाऊ सिंचाई योजना झीड़ी जनता को समर्पित

Tue, 26 Apr 2016 11:02 PM IST
मंडी
विज्ञापन
नगवाईं क्षेत्र के झीड़ी में उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)।स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को झीड़ी पंचायत में 32 लाख 65 हजार रुपये की लागत से निर्मित स्वजल धारा योजना के अंतर्गत उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इसके बाद सात दिवसीय झीड़ी नलवाड़ मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने मेले में आए देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की और उन्हें नजराना भेंट किया।
विज्ञापन



कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं आरंभ कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस साल के बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान कर राजीव गांधी सूक्ष्म योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं पर समुचित राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सनोर क्षेत्र की निर्माणाधीन उठाऊ सिंचाई योजना का कार्य जल्द पूरा करें ताकि इसे जनता को समर्पित किया जा सके।


इस साल से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना आरंभ की गई है। जिसके लिए चालू वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपयेे बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गैर मौसमी सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 80 करोड़ रुपये तथा मार्केटिंग यार्ड के विकास के लिए दस करोड़ का बजट प्रावधान किया। प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ की उत्तम चारा उत्पादन योजना आरंभ करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक आयोग का गठन किया है। आयोग के गठन से इस वर्ग के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन



इस मौके पर पंचायत प्रधान कपिल देव ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।जबकि स्थानीय महिला मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव कृष्ण पाल शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नरोत्तम राम, द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह गुलेरिया, मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त संगठक दीनानाथ भंडारी, द्रंग महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरजू देवी, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव धर्मेंद्र ठाकुर, मेला कमेटी प्रधान राहुल राम, उपाध्यक्ष आशा कुमारी, बीडीओ नवीन शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पीआर बोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें