फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल के चकरोड में चार कमरों की गोशाला जलकर राख

Wed, 11 Sep 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, लडभड़ोल(मंडी)

सार

 गांव चकरोड में मान सिंह,कश्मीर सिंह, दान सिंह, संजय कुमार की चार कमरों वाली गोशाला जलकर राख हो गई है। 
विज्ञापन
चकरोड में गोशाला राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव चकरोड में देर रात चार कमरों की गोशाला में आग लग गई। जानकारी के अनुसार गांव चकरोड में मान सिंह,कश्मीर सिंह, दान सिंह, संजय कुमार की चार कमरों वाली गोशाला जलकर राख हो गई है।  जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रात को जब आग की लपटें देखीं तो परिवार को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इस गोशाला की आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

विज्ञापन


गोशाला में रखी इमारती लकड़ी सहित घास आग की भेंट चढ़ गई। गोशाला में बंधी मवेशियों को भी स्थानीय ग्रामीण की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं।  लडभड़ोल तहसीलदार उर्मिला सुमन ने राजस्व अधिकारियों और खद्दर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा  लिया। लडभड़ोल तहसीलदार उर्मिला सुमन ने बताया कि पीड़ित परिवारों से बात की गई हैं और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें