फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में अनियमितताओं पर चार निजी स्कूल बसों के चालान

Fri, 23 Jan 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर में निजी स्कूल बस के दस्तावेजों की जांच करते हुए विभागीय टीम। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में अनियमितताएं बरतने पर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने चार निजी स्कूल बसों के चालान किए। इनमें दो बिना इंश्योरेंस, एक बिना फिटनेस व एक बिना फर्स्ट एड बॉक्स के ही निजी स्कूल बस दौड़ रही थी। टीम ने सभी को दस्तावेज पूरे करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र सिंह, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में धर्मपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने वाली बसों व वैनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन व अन्य आवश्यक कमियों के चलते कुल चार वाहनों के चालान किए गए। प्रशासन की टीम ने दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहनों में सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले प्रत्येक वाहन में सभी आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें