फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव ब्राडता स्कूल के चार खिलाड़ियों ने कराटे में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देव ब्राडता के चार खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं। इनमें से तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की सानवी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, अंडर-17 छात्रा वर्ग में जमा एक की छात्रा अलंकृति डोगरा ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जमा एक के छात्र चंदन कुमार ने स्वर्ण पदक, जबकि मनीष कुमार ने रजत पदक जीता। चंदन कुमार का चयन भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेश कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को देते हुए शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजू तथा शारीरिक शिक्षक चरण दास के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें