फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘मैं नहीं, आप’ को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समारोह में डॉ. कुलकीर्ति मुख्य अतिथि, डॉ. विनय विशेष अतिथि और प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान स्वच्छता अभियान, नशा निवारण व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैलियां, पौधरोपण, बौद्धिक सत्र और सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। डॉ. कुलकीर्ति ने स्वयंसेवियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें एनएसएस के ध्येय वाक्य ‘मैं नहीं, आप’ को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विनय और प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने भी शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना विकसित होने की बात कही।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार और निशा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें