फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भगवाहन वार्ड में चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के भगवाहन वार्ड में पोस्ट ऑफिस के समीप किराये के मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। वीरवार को अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को अनिल शर्मा के किराये के मकान में सेंध लगाकर चोर लैपटॉप, टैबलेट, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बुधवार देर रात पुलिस ने चेतन (भ्यूली), सुनीत उर्फ सिंटू (जेल रोड), मानव (पैलेस कॉलोनी) और शिवम (रामनगर), सभी निवासी मंडी को गिरफ्तार किया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें