फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनी-नारला हाईवे : डवारडू-पाखरी गांव के पास पर फिर धंसा डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला क्षतिग्रस्त, मकान पर भी मंडराया खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। बिजनी-नारला हाईवे निर्माण के दौरान डवारडू-पाखरी गांव के पास बुधवार रात एक डंगा भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन नीचे स्थित मकान पर खतरा बढ़ने से परिवार में दहशत है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ढलान की पर्याप्त सुरक्षा न होने से यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन, गावर कंपनी और एनएचएआई से मामले की जांच, प्रभावित परिवार को मुआवजा तथा स्थायी सुरक्षा कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर, महासचिव महिंदर गुलेरिया सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गावर कंपनी ने वीरवार से रेस्टोरेशन कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी के अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि मलबा हटाने के बाद ढलान पर पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें