फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी वाटिका में बनेगा फाउंटेन, लगेंगे औषधीय पौधे

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की गांधी वाटिका। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की गांधी वाटिका का सौंदर्यीकरण करीब 30 लाख रुपये से किया जाएगा। यहां पर म्यूजिकल वाटर फाउंटेन लगाया जाएगा। औषधीय पौधों का भी रोपण किया जाएगा। नगर परिषद ने बैठक में गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया था। अब इस पर काम शुरू हो गया है। छह महीने के भीतर काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी वाटिका में काष्ठकुणी शैली से रेनशेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। सुबह की सैर के लिए नए सिरे से ट्रैक बनाया जा रहा है। गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण से जोगिंद्रनगर की करीब 5600 की आबादी को लाभ मिलेगा। महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नए सिरे से स्थापित किया जाएगा। 1964 में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बदलने की स्वीकृति जिला प्रशासन और नगर परिषद से मिल चुकी है। पार्क में बैठने के लिए बैंच सुविधाओं में भी इजाफा होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि गांधी वाटिका को नया स्वरूप दिलाने के प्रयास जारी हैं। छह माह के भीतर काम पूरा होगा।
...
आई लव जोगिंद्रनगर सेल्फी प्वाइंट बनेगा
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड चार की पार्षद शिखा ने बताया कि वाटिका में आई लव जोगिंद्रनगर सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया जाएगा। वाटर फाउंटेन में रंग बिरंगी लाइटों की चकाचौंध पर्यटकों को आकर्षित करेगी। वाटिका में भव्य स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

...
सीसीटीवी से पार्क की निगरानी
नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, उपाध्यक्ष प्यार चंद ने बताया कि गांधी वाटिका को नया स्वरूप दिलाने के लिए प्रथम चरण के टेंडर आवंटित कर दिए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें